परसेंटेज निकालने का तरीका Result ka Percentage Kaise Nikale

Result ka Percentage Kaise Nikale Percentage Calculation in Hindi – जितने भी बच्चे पढ़ाई करते हैं उन्हें अक्सर इस बात की जरूरत होती है कि हम अपने परीक्षा में जो अंक प्राप्त करते हैं उसका परसेंटेज कैसे निकाले परसेंटेज जानना बहुत मुश्किल हो जाता है तो इस पोस्ट के माध्यम से आपकी इस समस्या का समाधान किया जाएगा पोस्ट को पूरा पढ़ें और परसेंटेज निकलना सीखे।

आपको गणित में अक्सर परसेंटेज निकालने से जुड़े सवाल भी आते हैं तो आप इस पोस्ट के माध्यम से अपनी गणित विषय में परसेंटेज कैसे निकाले वह भी सीख सकते हैं आपको जानकारी सरल शब्दों में समझाइए जाएगी परसेंटेज निकालने का प्रोसेस और परसेंटेज निकालने का फार्मूला भी बताया जाएगा।

परसेंटेज निकालने के लिए सबसे जरूरी है – एडिशन, सब्सट्रैक्शन, मल्टीप्लिकेशन और डिविजन का ज्ञान होना।

रिजल्ट का परसेंटेज निकलने का तरीका
  • सबसे पहले अपने कुल  प्राप्तांक में 100 का गुणा करें।
  • अब इसमें परीक्षा के कुल अधिकतम अंक से भाग कर दें।
  • अब जो संख्या आपको प्राप्त होगी वही आपका परसेंटेज होगा।

Percentage % होता क्या है?

प्रतिशत की गणना करने के लिए (मान/कुल मूल्य)×100% सूत्र का उपयोग किया जाता है।

परसेंटेज इसे हिंदी में प्रतिशत कहा जाता है और गणित में इसे % इससे दर्शाया जाता है। एक प्रकार का Ratio या Fraction होता है जो 0 से लेकर 100 नंबर के बीच में व्यक्त किया जाता है। प्रतिशत निकालने के बहुत सारे नियम और फार्मूला होते हैं जो आप इस पोस्ट के माध्यम से जानेंगे।

दैनिक जीवन में हम बहुत सारे जगहों पर प्रतिशत का इस्तेमाल करते हैं –

सबसे जरूरी स्थान किसी भी परीक्षा का अंक जाने के लिए प्रतिशत का इस्तेमाल किया जाता है।

मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट निकालने के लिए भी प्रतिशत का इस्तेमाल किया जाता हैं।

यदि आप मॉल में शॉपिंग करने जाते हो तो वहां पर भी किसी प्रकार की छूट मिलने पर प्रतिशत का इस्तेमाल किया जाता है।

रिचार्ज कैशबैक और ऑनलाइन शॉपिंग पर भी आपको कैशबैक परसेंटेज में ही दिया जाता है।

स्टॉक मार्केट में भी परसेंटेज के द्वारा ही बातचीत की जाती है

बैंक से लोन लेने के लिए भी ब्याज आपको परसेंटेज बेसिस पर ही लिया जाता है।

एलआईसी की एजेंट और एजेंट प्रोडक्ट बेचने के बाद कमीशन परसेंटेज के आधार पर लेते हैं।

यदि आप कोई शेर खरीदते हो शेयर मार्केट से तो वह भी परसेंटेज के रूप में खरीदा जाता है।

परसेंटेज का इस्तेमाल हम हर स्थान पर करते हैं परंतु हमें परसेंटेज निकालना नहीं आता।

पर्सेंटेज को दर्शाने के लिए किस चिन्ह का प्रयोग किया जाता है ?

पर्सेंटेज को दर्शाने के लिए ‘%’ चिन्ह का उपयोग किया जाता है।

मान लिया जाये यदि 100 रूपये के एक चॉकलेट की कीमत में 20% की वृद्धि होती है तो चॉकलेट की नयी कीमत क्या होगी?

चॉकलेट की कीमत= 100, चॉकलेट की कीमत में वृद्धि = 20% तो चॉकलेट की नयी कीमत होगी पुरानी कीमत + बढ़ी हुई कीमत ( 100×20/100) = 20 = 100+20 = 120 रूपए।

Percentage Kaise Nikale ?

परसेंटेज निकालने की 3 तरीके हैं तो चलिए सबसे पहले पहले तरीके को जानते हैं –

बस आपको Scored Marks मतलब प्राप्त अंक और टोटल अंक ज्ञात होने चाहिए इसके माध्यम से हम परसेंटेज निकालते हैं।

परसेंटेज निकालने का पहला तरीका

प्रश्न – यह है कि किसी छात्र ने टोटल अंक 500 में से किसी परीक्षा में 350 अंक प्राप्त किए हैं तो आप इसका परसेंटेज कैसे निकालो गे?

उत्तर – परसेंटेज निकालने का फार्मूला = ( Scored Marks × 100 ÷ Total Marks)

  • Scored Marks = 350
  • Total Marks = 500

= 350 × 100 ÷ 500

= 35000 ÷ 500

= 70%

  • 350 को हमें 100 से गुणा करना है तो हमें 35000 प्राप्त होंगे।
  • अंक 35000 को 500 अंक से डिवाइड करने पर 70% प्राप्त होंगे

अतः कोई स्टूडेंट 500 में से 350 मार्क्स हासिल करता है तो उसे 70% अंक मिले है।

परसेंटेज निकालने का दूसरा तरीका

यदि आपको कुल अंक और परसेंटेज पता है तो इसको मार्क्स कैसे निकल चलिए जानते हैं|

प्रश्न – यह है कि किसी परीक्षा में दिव्या को 60% अंक मिले हैं परीक्षा कुल 500 अंकों की थी तो दिव्या ने कितने अंक प्राप्त किए ?

उत्तर – परसेंटेज निकालने का फार्मूला = Total Marks ÷ 100 × percentage

  • Total Marks = 500
  • Percentage = 60%

= 500 ÷ 100 × 60

= 5 × 60

= 300

  • सबसे पहले 500 को 100 से डिवाइड करेंगे तो हमें पांच प्राप्त होगा।
  • फिर अंक 5 को 60 से गुना करेंगे
  • गुना करने के बाद हमें 300 अंक प्राप्त होंगे
  • यानी की छात्र को 500 में से 300 अंक प्राप्त हुए हैं।

परसेंटेज निकालने का तीसरा तरीका

यहां पर हमें कुल अंक ज्ञात नहीं है तो चलिए जानते हैं की कुल अंक किस तरीके से ज्ञात किया जाता है

प्रश्न यह है कि आलोक ने 400 अंक प्राप्त किए हैं और उसे 50% मिले हैं हमें यह ज्ञात करना है की परीक्षा कितने अंकों की थी?

फार्मूले के आधार पर आपको केवल सभी अंकों को सेट करना है।

परसेंटेज निकालने का फार्मूला = (Scored Marks × 100 ÷ percentage)

= 400 × 100 ÷ 50

= 40000 ÷ 50

= 800

  • सबसे पहले प्राप्त अंक यानी 400 को 100 से गुना करेंगे तो 40000 होगा
  • इसके बाद 40000 को 50% से डिवाइड करेंगे तो हमें 800 प्राप्त होंगे
  • इसका अर्थ यह है कि परीक्षा कुल 800 अंकों की थी
  • इस तरीके से आप आसानी से प्राप्त अंक ज्ञात कर सकते हैं।

यहां पर आपको परसेंटेज निकालने का तीन तरीका बताया गया है हम आशा करते हैं कि आपको बातें आसानी से समझ में आ गई होगी।

Calculator Se Percentage Kaise Nikale

केलकुलेटर से परसेंटेज ज्ञात करना और भी आसान होता है आप अपने फोन से भी परसेंटेज आसानी से निकाल सकते हैं जो कार्य हमने ऊपर 3 तरीके में आपको बताया है आप इसे अपने फोन के केलकुलेटर यार रियल केलकुलेटर में टाइप करके अपना उत्तर आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

चलिए उदाहरण के माध्यम से समझते हैं कि कैलकुलेटर से परसेंटेज कैसे निकाले यदि आपको 500 का 20% निकालना है तो कैसे निकाले?

अपने केलकुलेटर को मोबाइल पर ओपन करें इसके बाद सबसे पहले 500 टाइप करें उसमें गुणाकार चिल लगाएं और फिर 20 टाइप करें इसके बाद डिवाइड बटन टाइप करके परसेंटेज का 100 लिखें ( आपको कुछ इस प्रकार लिखना होगा 500×20÷100) इसके बाद बराबर (=) के चिन्ह पर क्लिक करें उत्तर आपके सामने आ जाएगा

यदि उत्तर की बात करें तो 500×20÷100 = 100 आएगा।

Discount परसेंटेज कैसे निकालते हैं

डिस्काउंट परसेंटेज निकालने की आवश्यकता सबसे ज्यादा यदि आप कहीं शॉपिंग करने जाते हो तो वहां पड़ती है हमें विभिन्न प्रकार की वस्तुओं पर कुछ छूट दी जाती हैं तो आपको यहां पर डिस्काउंट परसेंटेज निकालने की आवश्यकता होगी चलिए जानते हैं डिस्काउंट परसेंटेज कैसे निकालते हैं

प्रश्न यह है कि शीला शॉपिंग करने मॉल गई शीला को एक खिलौने पर 40 परसेंटेज की छूट दी गई उसे खिलौने का मूल्य ₹5000 है तो शीला को ₹5000 में कितने रुपए की छूट मिलेगी चलिए जानते हैं?

उत्तर – ₹5000 × 40 ÷ 100 = ₹2000

आत: शीला को उसे खिलौने पर 2000 की छूट मिलेगी।

छूट मिलने के बाद शीला को 5000 की जगह केवल ₹3000 देने होंगे।

कुछ % से जुड़े उदाहरण

  • 100 का 10% कैसे निकाले?
  • 10%= 10/100 × 150 = 15
  • यदि आप को एक प्रतिशत को दशमलव में बदलना है, तो बस 100 से विभाजित करें।
  • 25% = 25/100 = 0.25
  • 100 का 20% कितना होगा?
  • 20 % = 20 / 100 x 100 = 20
  • 500 का 5% क्या होगा?
  • 5 / 100 x 500 = 25 रूपए

Result ka Percentage Kaise Nikale FAQ

प्रतिशत क्या होता है?

प्रतिशत किसी भी वस्तु में छूट ज्ञात करने के लिए निकाला जाता है।

प्रतिशत को दर्शाने के लिए किस चिन्ह का प्रयोग किया जाता है?

गणित की भाषा में प्रतिशत को दर्शाने के लिए इस चिन्ह % का प्रयोग किया जाता है|

प्रतिशत कितने अंक के बराबर होता है?

प्रतिशत के बराबर 100 होता है|

प्रतिशत को किस प्रकार निकाला जाता है?

प्रतिशत निकालने के कुछ फॉर्मूले –
परसेंटेज निकालने का फार्मूला = ( Scored Marks × 100 ÷ Total Marks)
परसेंटेज निकालने का फार्मूला = (Total Marks ÷ 100 × percentage)
परसेंटेज निकालने का फार्मूला = (Scored Marks × 100 ÷ percentage)

निष्कर्ष

दोस्तों https://naukrijobs.net/ की इस पोस्ट के माध्यम से आप जानोगे की प्रतिशत कैसे निकाले प्रतिशत निकालने के तरीके क्या-क्या होते हैं। किसी भी रिजल्ट का परसेंटेज कैसे निकाला जाता है, सारी जानकारी आपको इस पोस्ट के माध्यम से मिल जाएंगी परसेंटेज निकालने के तीन फार्मूले आपको बताए गए हैं और आप केलकुलेटर के माध्यम से परसेंटेज कैसे निकाले वह भी बताया गया है। हम आशा करते हैं कि यह पोस्ट आपके लिए लाभकारी होगा किसी प्रकार की परेशानी होने पर आप कमेंट बॉक्स के माध्यम से अपना सवाल पूछ सकते हैं धन्यवाद।

Leave a Comment