राशियों के नाम जाने 12 राशियों के बारे में। 12 Rashi Ke Naam

सभी व्यक्ति अपने नाम की राशि जानने के लिए उत्सुक होते हैं। राशि से यह पता चलता है कि मेरा आज का दिन कैसा होगा आज मुझे क्या-क्या करना चाहिए किस रंग के कपड़े पहने चाहिए आदि जानकारियां हम पता कर सकते हैं। परंतु यह जाने के लिए हमें अपनी राशि का ज्ञात होना आवश्यक है।

बहुत से लोग अपनी राशि जानना और अपने दिनचर्या में जोड़ने को अंधविश्वास का नाम देते हैं लेकिन जिस प्रकार हम में से किसी ने भगवान को कभी देखा नहीं और उनके ऊपर हमें आस्था और विश्वास है तो हम मानते हैं कि भगवान है उसी प्रकार अपने आज के बारे में जानना कोई गलत या अंधविश्वास नहीं है मानने पर तो दुनिया कायम है, चलिए जानते हैं राशियों के बारे में।

12 राशियों के नाम

राशियों के नाम हिंदीराशियों के नाम English
मेषAries
वृष/वृषभTaurus
मिथुनGemini
कर्कCancer
सिंहLeo
कन्याVirgo
तुलाLibra
वृश्चिकScorpius
धनुSagittarius
मकरCapricornus
कुम्भAquarius
मीनPisces
  • मेष राशि (Aries) – मेष राशि सबसे प्रथम नंबर पर आती है अंग्रेजी में इसे Aries के नाम से जाना जाता है। इस राशि का चिन्ह नर भेड़ होता है। मेष राशि का गुरु मंगल होता है जिन लोगों का नाम चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ से शुरू होता है वह सभी व्यक्ति इस राशि के अंदर आते हैं इस राशि का मुख्य नग मूंगा होता है और भाग्यशाली रंग सिंदूरी होता है।

  • वृषभ राशि (Taurus)वृषभ राशि दूसरे नंबर पर आती है अंग्रेजी में इसे Taurus के नाम से जाना जाता है। इस राशि का चिन्ह बेल होता है। वृषभ राशि का गुरु शुक्र होता है जिन लोगों का नाम ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो से शुरू होता है वह सभी व्यक्ति इस राशि के अंदर आते हैं इस राशि का मुख्य नग हीरा होता है और भाग्यशाली रंग सफेद होता है।

  • मिथुन राशि (Gemini)मिथुन राशि तीसरे नंबर पर आती है अंग्रेजी में इसे Gemini के नाम से जाना जाता है। इस राशि का चिन्ह युवा दंपति होता है। मिथुन राशि का गुरु बुध ग्रह होता है जिन लोगों का नाम का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह से शुरू होता है वह सभी व्यक्ति इस राशि के अंदर आते हैं। भाग्यशाली रंग हरा होता है।

  • कर्क राशि (Cancer)कर्क राशि चौथे नंबर पर आती है अंग्रेजी में इसे Cancer के नाम से जाना जाता है। इस राशि का चिन्ह केकड़ा होता है। कर्क राशि का गुरु चंद्र ग्रह होता है जिन लोगों का नाम ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो से शुरू होता है वह सभी व्यक्ति इस राशि के अंदर आते हैं इस राशि का मुख्य नग मोती होता है और भाग्यशाली रंग सफेद होता है।

  •  सिंह राशि (Leo)सिंह राशि पचावे नंबर पर आती है अंग्रेजी में इसे Leo के नाम से जाना जाता है। इस राशि का चिन्ह सिंह होता है। सिंह राशि का गुरु सूर्य ग्रह होता है जिन लोगों का नाम मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  से शुरू होता है वह सभी व्यक्ति इस राशि के अंदर आते हैं इस राशि का मुख्य नग माणिक होता है और भाग्यशाली रंग लाल होता है।

  • कन्या राशि (Virgo)कन्या राशि छटवे नंबर पर आती है अंग्रेजी में इसे Virgo के नाम से जाना जाता है। इस राशि का चिन्ह कुमारी कन्या होता है। कन्या राशि का गुरु बुध ग्रह होता है जिन लोगों का नाम श  ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो से शुरू होता है वह सभी व्यक्ति इस राशि के अंदर आते हैं और भाग्यशाली रंग हरा होता है।

  • तुला राशि (Libra)तुला राशि सातवे नंबर पर आती है अंग्रेजी में इसे Libra के नाम से जाना जाता है। इस राशि का चिन्ह तराजू होता है। तुला राशि का गुरु शुक्र ग्रह होता है जिन लोगों का नाम र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते से शुरू होता है वह सभी व्यक्ति इस राशि के अंदर आते हैं इस राशि का मुख्य नग हीरा होता है और भाग्यशाली रंग सफेद होता है।

  • वृश्चिक राशि (Scorpio)वृश्चिक राशि आठवे नंबर पर आती है अंग्रेजी में इसे Scorpio के नाम से जाना जाता है। इस राशि का चिन्ह बिच्छू होता है। वृश्चिक राशि का गुरु मंगल ग्रह होता है जिन लोगों का नाम तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू से शुरू होता है वह सभी व्यक्ति इस राशि के अंदर आते हैं। और भाग्यशाली रंग सिंदूरी होता है।

  • धनु राशि (Sagittarius)धनु राशि नवे नंबर पर आती है अंग्रेजी में इसे Sagittarius के नाम से जाना जाता है। इस राशि का चिन्ह धनुष होता है। धनु राशि का गुरु बृहस्पति होता है जिन लोगों का नाम य, यो, भा, भि, भू, ध, फा, ढ, भे से शुरू होता है वह सभी व्यक्ति इस राशि के अंदर आते हैं इस राशि का मुख्य नग पुखराज होता है और भाग्यशाली रंग पीला होता है।

  • मकर राशि (Capricorn)मकर राशि दसवे नंबर पर आती है अंग्रेजी में इसे Capricorn के नाम से जाना जाता है। इस राशि का चिन्ह मगरमच्छ होता है। मकर राशि का गुरु शनि ग्रह होता है जिन लोगों का नाम भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी  से शुरू होता है वह सभी व्यक्ति इस राशि के अंदर आते हैं इस राशि का मुख्य नग नीलम होता है और भाग्यशाली रंग नीला होता है।

  • कुंभ राशि (Aquarius)कुंभ राशि 11वें नंबर पर आती है अंग्रेजी में इसे Aquarius के नाम से जाना जाता है। इस राशि का चिन्ह कलश होता है। कुंभ राशि का गुरु शनि ग्रह होता है जिन लोगों का नाम गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द से शुरू होता है वह सभी व्यक्ति इस राशि के अंदर आते हैं इस राशि का मुख्य नग नीलम होता है और भाग्यशाली रंग नीला होता है।

  • मीन राशि (Pisces)मीन राशि 12वे नंबर पर आती है अंग्रेजी में इसे Pisces के नाम से जाना जाता है। इस राशि का चिन्ह मछली होता है। मीन राशि का गुरु बृहस्पति ग्रह होता है जिन लोगों का नाम दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची से शुरू होता है वह सभी व्यक्ति इस राशि के अंदर आते हैं इस राशि का मुख्य नग पुखराज होता है और भाग्यशाली रंग पीला होता है।

सबसे पहले यह जानते हैं कि अपना राशि कैसे जाने –

अपने नाम की राशि ज्ञात करने के लिए आपका जो भी नाम है उसका प्रथम अक्षर ले, और कुछ अक्षर की राशि देखें अक्षर राशि लिस्ट नीचे दी गई है जिसके माध्यम से आप चेक कर सकते हैं। अक्षर में जो राशि आएगी वह आपके नाम की राशि होगी।

जैसे – चलिए पता करते हैं शमा नाम की राशि क्या होगी शमा नाम का पहला अक्षर श है। तो कुंभ (Kumbh Rashi) ग.स..ष आते हैं इससे यह पता चलता है कि शमा नाम की राशि कुंभ है। इस तरीके से आप आसानी से अपने नाम की राशि पता कर सकते हैं।

12 राशि का नाम12 राशियों के प्रथम अक्षर
मेष राशि (Aries)चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
वृषभ राशि (Taurus)ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
मिथुन राशि (Gemini)का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
कर्क राशि (Cancer)ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
सिंह राशि (Leo)मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
कन्या राशि (Virgo)ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
तुला राशि (Libra)रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
वृश्चिक राशि (Scorpio)तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
धनु राशि (Sagittarius)ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
मकर राशि (Capricorn)भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
कुंभ राशि (Aquarius)गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
मीन राशि (Pisces)दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

राशियो के चिन्ह

12 राशि का नाम12 राशि का संकेत/चिन्ह
मेष राशिमेढा
वृष/वृषभ राशिबैल
मिथुन राशियुवा दंपत्ति
कर्क राशिकैकडा
सिंह राशि  शेर
कन्या राशि कुवारी कन्या
तुला राशि   तराजू
वृश्चिक राशिबिच्छु
धनु राशिधनुष, धर्नुधारी
मकर राशिमगरमच्छ
कुम्भ राशिघड़ा, कलश
मीन राशि  मछली

राशियों के गुरुवो का नाम

12 राशि का नाम12 राशि का गुरु
मेष राशिमंगल
वृष/वृषभ राशिशुक्र ग्रह
मिथुन राशिबुध्द ग्रह
कर्क राशिचंद्रमा
सिंह राशिसूर्य
कन्या राशिबुध
तुला राशिशुक्र ग्रह
वृश्चिक राशिमंगल
धनु राशिवृहस्पति
मकर राशिशनि देव
कुम्भ राशिशनि देव
मीन राशिबृहस्पति

राशियों के स्वामी श्लोक

राशि का नामश्लोक
मेष राशि ऊँ हनुमते नम:
वृषभ राशिदेहि सौभाग्यं आरोग्यं देहि में परमं सुखम्‌’
मिथुन राशि ऊँ गं गणपतये नम:
कर्क राशि ऊँ नम: शिवाय
सिंह राशि ऊँ सूर्याय नम:
कन्या राशिश्री गणेशाय नम:
तुला राशि ऊँ महालक्ष्म्यै नमः
वृश्चिक राशि ऊँ रामदूताय नम:
धनु राशि ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय
मकर राशिऊँ शं शनैश्चराय नम
कुंभ राशि हनुमान चालीसा का पाठ रोज करे
मीन राशि ऊँ नमो नारायण

राशियों के नाम तमिल और पंजाबी में

तमिल मेंपंजाबी में
மேஷம்ਮੇਖ
ரிஷபம்ਬ੍ਰਿਸ਼ਭ
மிதுனம்ਮਿਥੁਨ
கடகம்ਕਰਕ
சிம்மம்ਸਿੰਘ
கன்னிਕੰਨਿਆ
துலாம்ਤੁਲਾ
விருச்சிகம்ਬ੍ਰਿਸ਼ਚਕ
தனுசுਧਨੂੰ
மகரம்ਮਕਰ
கும்பம்ਕੁੰਭ
மீனம்ਮੀਨ

निष्कर्ष

इस पोस्ट पर हमने 12 राशियों के नाम के बारे में जानकारी दी है। राष्ट्र के नाम आप हिंदी अंग्रेजी तमिल और पंजाबी में जानोगे तथा साथ ही राशियों का चीन क्या है राष्ट्रीय के प्रथम अक्षर क्या है और अन्य जानकारियां आपको इस पोस्ट के माध्यम से पता चलेगी।

प्रमुख सवाल FAQ

कुल कितनी राशिया है?

कुल 12 राशियां है।

12 राशियों के नाम क्या-क्या है?

मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन है।

सबसे बुद्धिमान राशि कौन सी है?

कुंभ मकर और सिंह राशि सबसे बुद्धिमान राशि मानी जाती है।

राशि को अंग्रेजी में क्या कहते है ?

राशि को इंग्लिश में Sign of Zodiac कहते है |

Leave a Comment